आईपीएल 2026: विराट कोहली ने अपने शतक से रचे कई इतिहास, तोड़ा गेल का ये रिकॉर्ड

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
आईपीएल 2026: विराट कोहली ने अपने शतक से रचे कई इतिहास, तोड़ा गेल का ये रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क. विराट कोहली (नाबाद 105 रन) की शतकीय पारी के दम पर आरसीबी ने बुधवार को रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हरा दिया.

इस जीत के साथ आरसीबी एक बार फिर से आईपीएल 2026 की प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. मैच में विराट कोहली ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज किए. विराट कोहली टी20 क्रिकेट में दस शतक लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं.

मैच में 78 रन बनाते ही विराट कोहली ने टी20 में अपने 14000 रन पूरे कर लिए. इसके साथ ही उन्होंने सबसे कम पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने का क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट कोहली ने टी20 की 409 पारियों में 14000 रन पूरे किए हैं. इससे पहले क्रिस गेल ने 423 पारियों में अपने 14000 रन पूरे किये थे. डेविड मिलर ने 431, जोस बटलर ने 468, एलेक्स हेल्स ने 505 और कीरोन पोलार्ड ने 633 पारियों में 14000 टी20 रन पूरे किए.

इसके साथ ही विराट कोहली टी20 में सबसे कम पारियों में 14000 रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं. वहीं विराट कोहली ने आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में जोस बटलर की बराबरी कर ली है. ये दोनों क्रिकेटर तीन-तीन बार ऐसा कर चुके हैं.

विराट कोहली ने रोहित शर्मा के इस रिकॉर्ड की बराबरी की

60 गेंदों की इस शतकीय पारी में विराट कोहली ने 11 चौके और तीन छक्के लगाए. इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया. सबसे ज्यादा अवॉर्ड पाने के मामले में उन्होंने रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है. दोनों ने आईपीएल में 21-21 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है।

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)आईपीएल 2026(टी)विराट कोहली(टी)सेंचुरी(टी)रिकॉर्ड(टी)गेल


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version