जोस बटलर ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंचे

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
जोस बटलर ने क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंचे

स्पोर्ट्स डेस्क. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जोस बटलर ने अब क्रिकेट के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इंग्लैंड में खेले गए द हंड्रेड के मौजूदा सीजन में गुरुवार को लॉर्ड्स में लंदन स्पिरिट और मैनचेस्टर सुपर जाइंट्स के बीच खेले गए मैच में 16 रन की छोटी पारी के दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज क्रिस गेल को एक मामले में पीछे छोड़ दिया है।

इस मैच में जोस बटलर ने गेल को पछाड़कर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरा स्थान हासिल कर लिया है. बटलर के अब टी20 क्रिकेट में कुल 14572 रन हो गए हैं. जोस बटलर कई विदेशी लीग में भी खेलते नजर आते हैं. बटलर ने अपने करियर में अब तक 517 टी20 मैचों की 487 पारियों में 35.02 की औसत से 14572 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 102 अर्धशतक लगाए हैं.

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सिर्फ वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड के नाम है। उन्होंने 14803 रन बनाए हैं. यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने टी20 क्रिकेट में कुल 14562 रन बनाए हैं. एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) 14449 रनों के साथ चौथे और डेविड वार्नर (ऑस्ट्रेलिया) 14284 रनों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

विराट कोहली ने बनाए हैं इतने रन

भारत के लिए विराट कोहली ने 430 मैचों की 413 पारियों में 42.44 की औसत से 14218 रन बनाए हैं. पूर्व भारतीय कप्तान कोहली टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में छठे स्थान पर हैं.

पीसी:क्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)जोस बटलर(टी)क्रिस गेल(टी)हिंदी समाचार(टी)स्पोर्ट्सन्यूज़


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version