मधुबनी के पहलवानों ने प्रमंडल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में गाड़े जीत के झंडे!
मधुबनी: प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में मधुबनी जिले के युवा पहलवानों का दबदबा रहा। अंडर-19 बालक वर्ग में सुरेश कुमार, अमन झा, प्रिंस झा, प्रिंस कुमार और आनंद राज ने स्वर्ण पदक जीत कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं, अंडर-17 बालक वर्ग में मुरारी कुमार, मोहम्मद रुस्तम, प्रदीप कुमार नायक, कृष्ण कुमार चौपाल और प्रियजन कुमार ने रजत पदक हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया। इतना ही नहीं, अंडर-14 बालक वर्ग में पप्पू कुमार ने कांस्य पदक जीतकर इन युवा खिलाड़ियों की टोली में एक और चमक जोड़ दी।
इन खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर जिला कुश्ती संघ के सचिव पप्पू कुमार यादव, खेल शिक्षक सुनील कुमार ठाकुर, अभिनव कुमार, राकेश कुमार गुड्डू, टीम प्रभारी आशीष कुमार, जिला खेल पदाधिकारी नीतीश कुमार और अन्य शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह युवा प्रतिभाएं अब राज्य स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में मधुबनी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
