स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीलंका दौरे पर खेलने के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। बीसीसीआई ने वनडे सीरीज और 2 मल्टी-डे मैचों के लिए भारतीय अंडर19 टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय U19 टीम का श्रीलंका दौरा 4 जुलाई से शुरू होगा। इस दौरे पर यशवर्धन सिंह चौहान भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।
उन्हें वनडे सीरीज के साथ-साथ मल्टी-डे मैचों के लिए भी भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है. इन दोनों सीरीज में लक्ष्य रायचंदानी उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे. पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को भी वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है. उन्हें विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम में जगह मिली है. हालांकि, अन्वय मल्टी-डे मैचों के लिए टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। मानव कृष्णा और आर्यन संदेश सकपाल को मल्टी-डे मैचों में विकेटकीपर के रूप में चुना गया है।
श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज का पहला मैच 4 जुलाई, दूसरा मैच 6 जुलाई, तीसरा और आखिरी मैच 9 जुलाई को खेला जाएगा. सीरीज के तीनों मैच एक ही स्थान यानी हंबनटोटा में खेले जाएंगे. पहला मल्टी-डे मैच 13 जुलाई से 16 जुलाई तक गॉल में और दूसरा मल्टी-डे मैच 20 जुलाई से 23 जुलाई तक कोलंबो में होगा।
वनडे सीरीज के लिए भारतीय U19 टीम इस प्रकार है: यशवर्धन सिंह चौहान (कप्तान), सागर विर्क, लक्ष्य रायचंदानी (उप-कप्तान), विनीत वीके, अर्जुन राजपूत, कुशाग्र ओझा, रजत बघेल (विकेटकीपर), अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अनमोलजीत सिंह, वुटकुरी यशवीर गौड़, रोहित अनिल यादव, शविन वी, काव्या परेश पटेल, मोहित उलवा, ईशान सूद।
पीसी:जागरण
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)राहुल द्रविड़(टी)अन्वय(टी)भारतीय टीम(टी)वनडे सीरीज(टी)श्रीलंका
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
