स्पोर्ट्स डेस्क. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज रविवार को खत्म हो गई। मेहमान टीम ने यह सीरीज 2-1 से जीती. इस सीरीज में एक बार फिर भारत की ओर से विराट कोहली का जलवा देखने को मिला है. उन्होंने सीरीज में एक शतक समेत दो सौ से ज्यादा रन बनाए हैं.
अब करीब छह महीने बाद दर्शकों को इंटरनेशनल में रोहित शर्मा और विराट कोहली का जादू देखने को मिलेगा. अब भारतीय टीम जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज खेलेगी. टीम इंडिया जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करेगी. वहां पांच मैचों की टी20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी.
टी20 सीरीज 1 जुलाई से 11 जुलाई तक खेली जाएगी. इसके बाद 14 जुलाई से वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली मैदान पर अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते नजर आ सकते हैं. इस तरह रोहित और विराट को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से छह महीने का ब्रेक मिल गया है।
पीसी:एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
