अब इस टीम में संजू सैमसन को जगह मिली, ईशान, पंड्या और बुमराह भी शामिल हुए.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
अब इस टीम में संजू सैमसन को जगह मिली, ईशान, पंड्या और बुमराह भी शामिल हुए.

स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर तीसरी बार खिताब जीता। भारतीय टीम के विश्व चैंपियन बनने के बाद अब आईसीसी ने वर्ल्ड कप के लिए टीम ऑफ द टूर्नामेंट का भी ऐलान कर दिया है। इस टीम में चार भारतीय क्रिकेटरों को भी जगह मिली है. इस टीम में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड से दो-दो, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से एक-एक खिलाड़ी को जगह मिली है.

आईसीसी ने इस टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान के साथ संजू सैमसन को भी शामिल किया है. नंबर 3 के लिए ईशान किशन को चुना गया है। टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में शानदार गेंदबाजी करने वाले यूएसए के शैडली शॉन शाल्कविक को भी 12वें खिलाड़ी के तौर पर इस टीम में शामिल किया गया है।

आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम ऑफ द टूर्नामेंट में भारत से संजू सैमसन और ईशान किशन के अलावा हार्दिक पंड्या और जसप्रित बुमरा को शामिल किया है. इन चारों क्रिकेटरों ने भारतीय टीम को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई है.

जिम्बाब्वे के लिए तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी को जगह मिली है. टीम में इंग्लैंड के दो खिलाड़ी विल जैक्स और आदिल राशिद को शामिल किया गया है. दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम को इस टीम का कप्तान बनाया गया है. उनके टीम साथी लुंगी एनगिडी भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं.

टूर्नामेंट की टीम इस प्रकार है

साहिबजादा फरहान, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हार्दिक पंड्या, विल जैक्स, जेसन होल्डर, जसप्रित बुमरा, लुंगी एनगिडी, आदिल राशिद, ब्लेसिंग मुजरबानी, शैडल शॉन शल्कविक (12वां खिलाड़ी)।

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version