राजस्थान मौसम अपडेट: राज्य के 12 जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी, इतना बढ़ सकता है तापमान

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
राजस्थान मौसम अपडेट: राज्य के 12 जिलों के लिए लू का अलर्ट जारी, इतना बढ़ सकता है तापमान

AMN. राजस्थान में अभी से गर्मी का मौसम लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है. राज्य में भीषण गर्मी के कारण लोगों ने दिन में घरों से बाहर निकलना कम कर दिया है. राज्य के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 36 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है. यह मौसम के सामान्य तापमान से पांच से 10 डिग्री सेल्सियस अधिक है.

पिलानी, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर और फलोदी में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग की ओर से दिन में अधिकतम तापमान पिलानी (40.2 डिग्री) और बाड़मेर में 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने आज राज्य के कुछ हिस्सों में लू की चेतावनी जारी की है. विभाग ने राज्य के बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर, जालौर, पाली, नागौर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में आज के लिए लू की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले सप्ताह में राज्य भर में तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है।

जयपुर में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को जयपुर में 37.1 डिग्री, सीकर में 36.0 डिग्री, कोटा में 36.7 डिग्री, डबोक में 36.3 डिग्री, अजमेर में 37.0 डिग्री, भीलवाड़ा में 36.0 डिग्री, अलवर में 36.2 डिग्री, जैसलमेर में 39.2 डिग्री, जोधपुर में 38.8 डिग्री, माउंट आबू में 29.9 डिग्री, बीकानेर में 29.9 डिग्री रहा. 39.4 डिग्री, चूरू में 39.1 डिग्री, श्रीगंगानगर में 37.4 डिग्री, अंता बारां में 35.4 डिग्री, डूंगरपुर में 37.3 डिग्री, सिरोही में 35.7 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 38.5 डिग्री, करौली में 37.1 डिग्री, दौसा में 38.3 डिग्री और झुंझुनू में 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा. रिकार्ड किया गया है.

पीसी:अमर उजाला
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version