स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 31वें मैच में युवराज समरा (110) की शतकीय पारी के दम पर कनाडा ने चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में निर्धारित बीस ओवर में चार विकेट खोकर 173 रन बनाए. कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.
यह मैच न्यूजीलैंड और कनाडा दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. अगर न्यूजीलैंड जीतने में सफल रहा तो वह सुपर आठ में पहुंच जाएगा. कनाडा के लिए युवराज समरा ने 65 गेंदों में 110 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 11 चौके और छह छक्के लगाए.
अपनी इस पारी से युवराज समरा ने टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे बड़ी पारी खेलने के श्रीलंकाई ओपनर पथुम निसांका के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. पथुम निसांका ने कल टूर्नामेंट के 30वें मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नाबाद 100 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली. इस पारी के दम पर श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर सुपर आठ में प्रवेश किया.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)टी20 विश्व कप 2026(टी)युवराज(टी)पथुम निसांका(टी)रिकॉर्ड
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
