स्पोर्ट्स डेस्क. कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान पर बुधवार को खेले गए टी20 विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में भले ही दक्षिण अफ्रीका को न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में नौ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एडेन मार्कराम अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करने में सफल रहे.
मैदान पर कदम रखते ही उन्होंने एक नया इतिहास रच दिया. एडन मार्कराम ने 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एडेन मार्कराम जब साथी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे तो वह टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले दक्षिण अफ्रीकी कप्तान बन गए.
उन्होंने इस मामले में पूर्व दिग्गज कप्तान ग्रीम स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ग्रीम स्मिथ ने 2007 से 2010 के बीच टी20 वर्ल्ड कप के 16 मैचों में अफ्रीकी टीम की कप्तानी की. मार्कराम ने बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप में कप्तान के तौर पर अपना 17वां मैच खेला.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
