टी20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया हुआ उलटफेर का शिकार, जिम्बाब्वे ने 23 रन से हराया

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
टी20 वर्ल्ड कप: ऑस्ट्रेलिया हुआ उलटफेर का शिकार, जिम्बाब्वे ने 23 रन से हराया

स्पोर्ट्स डेस्क. ब्रायन बेनेट (64), तादिवानाशे मारुमानी (35) और रयान बर्ल (35) की शानदार पारियों के बाद ब्लेसिंग मुजाराबानी (चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला बड़ा उलटफेर कर दिया है. कोलंबो में खेले गए ग्रुप बी के मैच में जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से हरा दिया.

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.3 ओवर में 146 रन पर ही ढेर हो गई. इस जीत के साथ जिम्बाब्वे अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए आगे की राह बेहद मुश्किल हो गई है।

ब्लेसिंग मुजाराबानी ने चार ओवर में 17 रन देकर चार विकेट लिये. इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द अवॉर्ड दिया गया है. ब्लेसिंग मुजाराबानी ने अपने टी20 करियर में 100 विकेट भी पूरे कर लिए. जिम्बाब्वे ने इससे पहले 2007 टी20 वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराया था.

मैट रेनशॉ ने सर्वाधिक 65 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया के लिए मैट रेनशॉ ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए. उन्होंने 44 गेंदों पर यह पारी खेली. हालांकि वह टीम को जीत नहीं दिला सके. रेनशॉ ने 34 गेंदों में अर्धशतक लगाया है. मैक्सवेल 32 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हुए. रेयान बर्ल ने दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को मैदान से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा कोई भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका.

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)टी20 वर्ल्ड कप(टी)ऑस्ट्रेलिया(टी)जिम्बाब्वे


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version