टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में पहुंचकर भारत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को छोड़ा पीछे

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
टी20 वर्ल्ड कप: फाइनल में पहुंचकर भारत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को छोड़ा पीछे

स्पोर्ट्स डेस्क. संजू सैमसन (89 रन) की तूफानी पारी के दम पर भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड को सात रनों से हरा दिया. इसके साथ ही भारत ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है. टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए.

जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 246 रन ही बना सकी. अब टीम इंडिया फाइनल में 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड टीम से भिड़ेगी. फाइनल में पहुंचने के साथ ही भारत के नाम एक विश्व रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. इससे ऑस्ट्रेलियाई टीम का दबदबा ख़त्म हो गया है. टीम इंडिया ने 15वीं बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई है, जो विश्व क्रिकेट में सबसे ज्यादा है।

भारतीय टीम आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम बन गई है. इस मामले में उसने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा 14 बार किया है. इंग्लैंड ने 9, न्यूजीलैंड ने 8, वेस्टइंडीज ने 8, श्रीलंका ने 7, पाकिस्तान ने 6 और दक्षिण अफ्रीका ने केवल तीन बार ऐसा किया है।

भारत के पास 8 मार्च को इतिहास रचने का मौका है

भारतीय टीम के बाद अब 8 मार्च को अहमदाबाद में इतिहास रचने का मौका होगा. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक कोई भी मेजबान देश खिताब नहीं जीत सका है. ऐसे में भारतीय टीम के पास भी फाइनल मैच जीतकर नया इतिहास रचने का मौका होगा. इस जीत के साथ ही वह तीन बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बन जाएगी.

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो

अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें

(टैग्सटूट्रांसलेट)इंड बनाम इंग्लैंड(टी)भारत बनाम इंग्लैंड(टी)भारतीय क्रिकेट टीम(टी)टीम इंडिया(टी)क्रिकेट टीम(टी)क्रिकेट समाचार(टी)खेल समाचार(टी)क्रिकेट समाचार हिंदी में(टी)ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम(टी)टी20 विश्व कप 2026(टी)टी20 विश्व कप


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version