स्पोर्ट्स डेस्क. डेविड मिलर (63 रन), डेवाल्ड ब्रूइस (45 रन) और ट्रिस्टन स्टब्स (नाबाद 44 रन) की शानदार पारियों के बाद गेंदबाजों की कातिलाना गेंदबाजी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सुपर आठ मुकाबले में रविवार को मेजबान भारत को हरा दिया.
इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार बल्लेबाजी करने के बाद फील्डर के तौर पर भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने मैच में शानदार फील्डिंग कर अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कर लिया. उन्होंने एक ओवर में एक-दो नहीं बल्कि तीन-तीन कैच लपके। टी20 क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है.
विकेट के पीछे एक बार मिचेल हे ने ऐसा जरूर किया है, जिन्होंने साल 2024 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में एक ओवर में तीन कैच लिए थे. ट्रिस्टन स्टब्स ने भारतीय टीम के खिलाफ 15वें ओवर में तीन कैच लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. केशव महाराज के इस ओवर में उन्होंने हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह और अर्शदीप सिंह के कैच लिए. इस मैच में ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 गेंदों में नाबाद 44 रन बनाए.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
(टैग्सटूट्रांसलेट)टी20 विश्व कप(टी)ट्रिस्टन स्टब्स(टी)विश्व रिकॉर्ड(टी)भारत
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
