स्पोर्ट्स डेस्क. स्टार लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा (तीन विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने आयरलैंड को 20 रन से हराकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में विजयी शुरुआत की। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए 162 रन बनाए. जवाब में आयरलैंड की टीम 19.5 ओवर में 143 रन पर ऑलआउट हो गई.
हसरंगा ने मैच में 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने मैच में अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया है. हसरंगा ने टी20 वर्ल्ड कप मैचों में अब तक 40 विकेट लिए हैं. इसके साथ ही वह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा (38 विकेट) को पीछे छोड़ दिया।
इस मामले में उन्होंने राशिद खान (38) और शाहिद अफरीदी (39) को भी पीछे छोड़ दिया. टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बांग्लादेश के शाकिब अल हसन के नाम है. उन्होंने 50 विकेट लिए हैं. इस विश्व कप में वानिंदु हसरंगा के पास शाकिब अल हसन का विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। हसरंगा ने टी20 वर्ल्ड कप मैचों में अब तक सिर्फ 11.47 की औसत से ये विकेट लिए हैं.
हसरंगा ने अब तक 154 विकेट लिए हैं
हसरंगा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 से ज्यादा विकेट लेने वाले सिर्फ 6 गेंदबाजों में शामिल हैं. उन्होंने अब तक 95 मैचों में 154 विकेट अपने नाम किए हैं. इनमें 5 बार चार विकेट हॉल भी शामिल है.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग अनुवाद करने के लिए)टी20 विश्व कप(टी)वानिंदु हसरंगा(टी)रिकॉर्ड(टी)लसिथ मलिंगा
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
