स्पोर्ट्स डेस्क. भारतीय टीम के विश्व विजेता बनने के साथ ही आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म हो गया है. अगले टी20 वर्ल्ड कप को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगला टी20 वर्ल्ड कप साल 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में होगा. इसका आयोजन अक्टूबर से नवंबर के बीच होने की संभावना है. इस साल की तरह अगली बार भी टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें खेलती नजर आएंगी.
विश्व कप के 11वें संस्करण के लिए 12 टीमों की जगह पक्की हो गई है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के मेजबान होने के कारण जगह पहले से ही पक्की है. इस साल यानी 2026 में जिन आठ टीमों ने सुपर 8 में जगह बनाई थी, उनकी टूर्नामेंट में जगह पक्की हो गई है।
इन टीमों में भारत, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और जिम्बाब्वे शामिल हैं। रैंकिंग के आधार पर अफगानिस्तान, बांग्लादेश और आयरलैंड की टीमें भी 2028 टी20 वर्ल्ड कप में जगह बनाने में सफल रही हैं. शेष आठ क्षेत्रीय क्वालीफायर से टूर्नामेंट में शामिल होंगे।
पीसी:प्रभातखबर
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
