टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने बनाए ये पांच बड़े रिकॉर्ड

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने बनाए ये पांच बड़े रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता। यह भारत का तीसरा विश्व खिताब है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कई बड़े रिकॉर्ड बने हैं. आज हम आपको टूर्नामेंट में भारत द्वारा बनाए गए पांच बड़े रिकॉर्ड के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की ओर से कुल 106 छक्के लगे थे. टूर्नामेंट के इतिहास में पहली बार किसी टीम ने एक संस्करण में 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाए हैं.

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने भी एक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराया. न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में उन्होंने महज 18 गेंदों में अपना स्कोर पूरा कर लिया। यह इस टी20 वर्ल्ड कप और टी20 वर्ल्ड नॉकआउट मैच का सबसे तेज अर्धशतक भी है.

संजू सैमसन ने बनाए दो रिकॉर्ड

मैन ऑफ द सीरीज बने संजू सैमसन ने इस वर्ल्ड कप में कुल 24 छक्के लगाए. इसके साथ ही उनके नाम टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है.

खिताबी मुकाबले में संजू सैमसन ने 89 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. यह पारी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा खेली गई सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी थी.

ये रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम दर्ज हो गया

टीम इंडिया के नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. वह लगातार दो बार 250 से अधिक का स्कोर बनाने वाली पहली टीम बन गई। भारत ने वानखेड़े में सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 7 विकेट पर 253 रन बनाए थे और फाइनल में भी 5/255 रन बनाए थे.


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version