AMN. अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच यूक्रेन ने रूस पर बड़ा हमला किया है। यूक्रेन ने अब रूस के ब्रांस्क स्थित माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट को निशाना बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन ने स्टॉर्म शैडो यानी SCALP-EG मिसाइल के जरिए रूस पर हमला किया है।
रूसी रक्षा प्रणाली इस मिसाइल को रोकने में विफल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस के इस प्लांट पर यूक्रेन की ओर से आठ से दस धमाके किए गए हैं। जिस रूसी माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट पर यूक्रेन ने हमला किया था, वह मिसाइल सिस्टम, वायु रक्षा प्रणाली और ड्रोन जैसे सैन्य उपकरण का उत्पादन करता है।
इस हमले में 6 रूसी नागरिकों की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि यह हमला पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में स्लोवियांस्क पर रूसी हवाई हमले के जवाब में किया गया है। इस रूसी बमबारी में कम से कम चार लोगों की जान चली गई. 16 से ज्यादा लोग घायल हो गए.
PC:indiatv
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)यूक्रेन हमले(टी)रूसी(टी)माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट(टी)हिंदी समाचार
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
