तिलक , पाकिस्तान के पूर्व कप्तान की भारत को दाद!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
पाकिस्तानी खिलाड़ियों की छींटाकशी का तिलक ने दिया जवाब और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने भारत को सराहा

एशिया कप 2025: राशिद लतीफ ने टीम इंडिया के ‘दबाव में प्रदर्शन’ की जमकर की तारीफ, पाकिस्तान की रणनीतियों पर उठाए सवाल

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने एशिया कप 2025 के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम के दमदार प्रदर्शन को सराहा है। उनका मानना है कि महामुकाबले के निर्णायक क्षणों में भारतीय बल्लेबाजों ने न केवल दबाव को बखूबी झेला, बल्कि पाकिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण को भी पस्त कर दिया।

आईएएनएस से बातचीत में लतीफ ने कहा, “यह केवल पाकिस्तान की अच्छी गेंदबाजी का कमाल नहीं था, बल्कि भारत ने उस दबाव में भी बेहतरीन बल्लेबाजी की। पाकिस्तानी कप्तान दबाव बनाने में पूरी तरह नाकाम रहे। जब भारतीय स्पिनरों – कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती – ने 15 से 17 ओवरों के बीच लगातार विकेट चटकाए, तो पाकिस्तान के लिए वापसी करना नामुमकिन हो गया।”

उन्होंने आगे कहा, “टीम इंडिया की परिस्थितियों को संभालने की क्षमता वाकई काबिले तारीफ थी। जब अबरार अहमद ने संजू सैमसन को पवेलियन भेजा, तो लगा कि मैच का रुख बदल सकता है। लेकिन इसके तुरंत बाद हारिस रऊफ आए और उन्होंने 17 रन लुटा दिए। यह पाकिस्तान के लिए एक बड़ा रणनीतिक चूक साबित हुई।”

56 वर्षीय लतीफ ने दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ की आलोचना करते हुए कहा, “हारिस रऊफ का प्रदर्शन हमेशा अप्रत्याशित रहा है, जबकि शाहीन अफरीदी अच्छी लय में दिख रहे थे। हारिस की सबसे बड़ी कमजोरी यह है कि वे नई गेंद से गेंदबाजी नहीं करते, यह एक ऐसा क्षेत्र है जिस पर उन्हें गंभीरता से काम करने की जरूरत है। अगर हारिस को वनडे और टी20 क्रिकेट में अपनी जगह बनाए रखनी है, तो उन्हें नई गेंद से गेंदबाजी का अभ्यास बढ़ाना होगा।”


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version