U19 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
U19 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह
U19 वर्ल्ड कप: भारत ने पाकिस्तान को हराया, सेमीफाइनल में बनाई जगह

स्पोर्ट्स डेस्क. वेदांत त्रिवेदी (98 गेंदों पर 68 रन) की अर्धशतकीय पारी के बाद गेंदबाजों की लगातार गेंदबाजी के दम पर भारत ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के सुपर-6 चरण के आखिरी मैच में पाकिस्तान को 58 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली.

इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की और पाकिस्तान को जीत के लिए 253 रनों का लक्ष्य दिया. पाकिस्तान को सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए यह लक्ष्य 33.3 ओवर में हासिल करना था. इस मैच में पाकिस्तान सिर्फ 194 रन पर ढेर हो गया. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

टीम इंडिया ने 47 के स्कोर पर अपने तीन विकेट खो दिए. एरोन जॉर्ज और वैभव सूर्यवंशी के बीच 47 रनों की साझेदारी हुई. वैभव 30 रन ही बना सके. कप्तान आयुष म्हात्रे खाता भी नहीं खोल सके. वेदांत त्रिवेदी ने 98 गेंदों पर 68 रन बनाए. वहीं अंबरीश ने 29 रन, कनिष्क चौहान ने 35 रन और खिलान पटेल ने 21 रन बनाये.

आयुष म्हात्रे और खिलान पटेल ने तीन-तीन विकेट लिए

जवाब में पाकिस्तान की टीम भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे (तीन विकेट) और खिलान पटेल (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने 46.2 ओवर में 194 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज हमजा जहूर ने 42 रन और उस्मान खान ने 66 रन का योगदान दिया. इन दोनों के अलावा पाकिस्तान के सभी बल्लेबाज भारतीय स्पिनरों के खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे.

पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *