स्पोर्ट्स डेस्क. टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम को श्रेयस अय्यर के रूप में नया कप्तान मिल गया है. भारतीय चयनकर्ताओं ने आज आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम का चयन किया। वैभव सूर्यवंशी का चयन भारतीय क्रिकेट टीम में हो गया है। इसके साथ ही वह भारतीय टीम में जगह बनाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए हैं।
उन्होंने शेफाली वर्मा और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. वैभव को 15 साल 71 दिन की उम्र में भारतीय टीम में जगह मिली. महिला टीम की ओपनिंग बल्लेबाज शेफाली को जब पहली बार टीम में चुना गया तो उनकी उम्र 15 साल 220 दिन थी. वहीं, पुरुष क्रिकेट में यह रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। सचिन को 16 साल 194 दिन की उम्र में भारतीय टीम में चुना गया था। विश्व कप विजेता सूर्यकुमार यादव से कप्तानी छीनकर श्रेयस अय्यर को टी-20 फॉर्मेट में भारत का नया कप्तान बनाया गया है. बड़ी बात ये है कि सूर्यकुमार यादव को भी टीम से बाहर कर दिया गया है. तिलक वर्मा को टी-20 टीम की उप कप्तानी सौंपी गई है.
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), इशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।
एशियाई खेलों के लिए टीम इंडिया: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), इशान किशन, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
