स्पोर्ट्स डेस्क. अपनी तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट के दिग्गजों का दिल जीतने वाले 15 साल के बाएं हाथ के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा तोहफा दिया है।
बीसीसीआई ने 9 जून से श्रीलंका की मेजबानी में होने वाली वनडे ट्राई सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को भी भारतीय ए टीम में शामिल किया है. इस टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी तिलक वर्मा को मिली है. वहीं रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया है. इस टूर्नामेंट में इंडिया-ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान-ए के बीच मैच खेले जाएंगे. टूर्नामेंट का फाइनल मैच 21 जून को खेला जाएगा. भारतीय टीम में प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह को भी शामिल किया गया है.
भारत ए टीम इस प्रकार है: तिलक वर्मा (कप्तान), रियान पराग (उप-कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज और अरशद खान।
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
