AMN. सैयाम अयूब (54 रन) और पूर्व कप्तान बाबर आजम (नाबाद 50) के अर्धशतकों के बाद मोहम्मद नवाज (5 विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने तीसरे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से हरा दिया. इस अर्धशतकीय पारी के दम पर बाबर आजम ने एक नया इतिहास रच दिया.
वह अब पुरुष टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने भारतीय दिग्गज विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है. लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मैच में बाबर ने 36 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाए. यह बाबर आजम के टी20 करियर का 39वां अर्धशतक था.
इससे पहले पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने पुरुष टी20 इंटरनेशनल में 38 अर्धशतक लगाए थे. साल 2024 में भारत की वर्ल्ड कप जीत के बाद विराट कोहली ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले लिया. इस लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 37 अर्धशतकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
पीसी:ईएसपीएनक्रिकइन्फो
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

