Heavy Rain Warning: देश के कई इलाकों में मानसून की सक्रियता जारी

देश के कई हिस्सों में मानसून अभी भी सक्रिय है, जिसके कारण पूर्वोत्तर भारत, उत्तर भारत, पश्चिम भारत, दक्षिण भारत और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी है. आईएमडी के मुताबिक, असम, मेघालय, बिहार, कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई इलाकों में अगले तीन से चार दिन बारिश हो सकती है.
किन इलाकों में होगी भारी बारिश?
मौसम विभाग का अनुमान है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश के कुछ इलाके, पश्चिम बंगाल में गंगा के मैदानी क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक के कई जिले, ओडिशा, तेलंगाना और उत्तराखंड समेत कई और इलाकों में आगामी दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है.
पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश की संभावना
14 से 17 सितंबर के दौरान पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक, 18 से 20 सितंबर के दौरान इन राज्यों के कई इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है.
अवेयर मीडिया नेटवर्क
आईएमडी के मुताबिक, 14 से 16 सितंबर के दौरान मध्य प्रदेश के कई हिस्से, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड में भारी बारिश की संभावना है.
कोंकण-गोवा और महाराष्ट्र में बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, 14, 15 और 16 सितंबर को कोंकण-गोवा, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के साथ-साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.
उत्तराखंड और अन्य इलाकों में भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, 14 और 20 सितंबर के बीच उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
मानसून की वापसी शुरू
मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी होने लगी है. अगले 2-3 दिनों में राजस्थान के कुछ और हिस्से, पंजाब और गुजरात के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून के लौटने के लिए स्थिति अनुकूल बन रही है. राजस्थान के कुछ हिस्सों में मानसून की वापसी हो गई है.
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
