17 फरवरी, 2026: CBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का बिगुल बजा, समय-सारणी जारी

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
CBSE ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम की घोषणा की, 17 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी

2026 की सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं: 17 फरवरी से आगाज, छात्रों को मिली बड़ी राहत!

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। परीक्षा की शुरुआत 17 फरवरी, 2026 से होगी। परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 10 मार्च को संपन्न होंगी, वहीं 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 9 अप्रैल, 2026 को समाप्त होंगी।

यह पहली बार है जब सीबीएसई ने परीक्षा शुरू होने से पूरे 110 दिन पहले ही डेटशीट जारी कर दी है। यह कदम छात्रों, शिक्षकों और स्कूलों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आया है, जिससे उन्हें बेहतर तैयारी का पर्याप्त समय मिलेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी-2020) की सिफारिशों के अनुरूप यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जिसमें 10वीं कक्षा के लिए दो बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करने का प्रावधान है।

परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगी। विस्तृत जानकारी के लिए, छात्र सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version