बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने के बाद भजनलाल सरकार यह बड़ा कदम उठाने जा रही है.

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने के बाद भजनलाल सरकार यह बड़ा कदम उठाने जा रही है.

जयपुर. नितिन नबीन के रूप में भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने के बाद राजस्थान में भजनलाल सरकार बुधवार को बड़ा कदम उठाने जा रही है। खबरों के मुताबिक, बुधवार दोपहर सीएम भजनलाल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी. बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण और विभिन्न विधेयकों पर चर्चा होगी. इसके बाद इन्हें मंजूरी मिलने की संभावना है.

खबरों के मुताबिक, कल होने वाली कैबिनेट बैठक में राजस्थान सार्वजनिक न्यास (प्रावधानों का संशोधन) अध्यादेश-2025, राजस्थान दुकानें और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान (संशोधन) अध्यादेश, 2025, पंचायती राज अधिनियम और नगरपालिका अधिनियम को रखा जाएगा. कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद इन्हें सदन में पेश किया जाएगा.

आपको बता दें कि राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होने जा रहा है. सत्र के पहले दिन ही राज्यपाल का अभिभाषण होगा. अभिभाषण पर तीन दिन की बहस के बाद सरकार पांचवें दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब देगी.

पीसी:etvभारत
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version