ना अपहरण, ना प्रेम प्रसंग—फिर कहां गायब हो गई थी कृषि विभाग की महिला अफसर? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
3 Min Read
घटना की जानकारी देते बाढ़ अनुमंडल पदाधिकारी आनंद कुमार सिंह और अ गुमशुदा अर्यमा की फाइल फोटो

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के अथमल गोला प्रखंड में तैनात कृषि विभाग की अधिकारी अर्यमा दीप्ति को पुलिस ने 24 घंटे में खोज निकाला. पुलिस का दावा है कि वे न लापता हुई थीं और न उनका किसी ने अपहरण किया था. पुलिस के खुलासे के बाद उस कहानी के अफवाहों पर भी विराम लग गया जिसमें कहा जा रहा था कि वे प्रेमी के साथ कहीं चली गईं.

क्या है पूरा मामला ?

यह पूरा मामला बख्तियारपुर के अथमलगोला प्रखंड में तैनात कृषि विभाग की अधिकारी अर्यमा दीप्ति से जुड़ा है. वह शुक्रवार शाम अचानक लापता हो गईं. इस संबंध में उनके पति शुभम कुमार ने बख्तियारपुर थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उनके मुताबिक, वे उस दिन अपनी पत्नी को हमेशा की तरह ऑफिस छोड़ने गए थे. कोई झगड़ा नहीं हुआ, कोई असामान्य बातचीत नहीं हुई. दोपहर तक संपर्क बना रहा, लेकिन शाम तक उनका मोबाइल फोन बंद हो गया.

दिनांक 27.12.2025 को बख्तियारपुर थानांतर्गत एक महिला के मोबाइल बंद होने एवं संपर्क में न रहने संबंधी सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा #तकनीकी एवं #मानवीय अनुसंधान के क्रम में… pic.twitter.com/sieJh72V9M

अवेयर मीडिया नेटवर्क

— Patna Police (@PatnaPolice24x7) December 28, 2025

दोस्त को सप्राइज देने गई थी अर्यमा

शादी के सिर्फ 23 दिन बाद उनके लापता होने की खबर ने उनके परिवार को परेशान कर दिया. इधर, बाढ़ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी ने रविवार को इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए खुलासा किया कि महिला अधिकारी ने अपने बयान में कहा कि वह किसी दबाव, डर या जबरदस्ती से कहीं नहीं गई थीं. असल में, उनकी करीबी दोस्त अंजलि कुमारी उर्फ गोल्डी का जन्मदिन था, जो सारण जिले के मशरक की रहने वाली हैं. वह अपनी दोस्त को सरप्राइज देने के लिए बिना किसी को बताए वहां चली गई थीं.

फोन कैसे हुआ बंद ?

पुलिस के अनुसार, मोबाइल फोन बंद होने का कारण बहुत ही साधारण था. उनके फोन की बैटरी खत्म हो गई थी. इसी वजह से वह अपने परिवार से संपर्क नहीं कर पाई. उन्होंने आगे बताया कि महिला अधिकारी के बयान से उनके अपहरण और प्रेमी के साथ जाने की बात भी सामने नहीं आई है. उन्होंने आगे कहा कि पूरा मामला टेक्निकल और ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर जांच किया गया, और जो तथ्य सामने आए हैं वे पूरी तरह से सामान्य हैं. पुलिस नियम-सम्मत आगे की कार्रवाई कर रही है.


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version