सुरजेवाला ने तीखा हमला बोलते हुए लिखा, “हरियाणा के भिवानी में अरावली का वजूद बेरहमी से मिटाया जा रहा है। यहाँ रोजाना 50,000 टन पत्थर उखाड़े जा रहे हैं, जिससे पहाड़ियों की 55 मीटर तक की ऊंचाई ही गायब हो गई है! आलम यह है कि एक-एक गांव में 300 क्रशर मशीनें, 500 डंपर और 150 खनन साइटें दिन-रात पहाड़ों को निगलने में जुटी हैं। नतीजतन, घरों की दीवारों में गहरी दरारें आ चुकी हैं और स्थानीय लोगों के दिलो-दिमाग में खौफ का साया है!”
कांग्रेस सांसद ने गंभीर आरोप जड़ते हुए कहा कि, “महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी सहित दक्षिण हरियाणा के कई जिलों में अवैध खनन का यह काला साम्राज्य, भाजपाई सांठगांठ से माफियाओं की तिजोरियां भरने का जरिया बन चुका है! लौह अयस्क और बेशकीमती पत्थरों की चाह में अरावली को उद्योगों के लिए एक ‘सस्ता संसाधन’ बना दिया गया है। सैकड़ों हेक्टेयर में फैला यह अवैध मकड़जाल अब अरावली के अस्तित्व के लिए काल बन गया है!”
सुरजेवाला ने चेतावनी देते हुए कहा कि, “अरावली को खंडहर बना कर जिंदगियों को तबाह करने वाला यह खतरनाक गोरखधंधा जल-जंगल और जमीन के लिए सबसे बड़ा संकट है। लेकिन अफसोस, भाजपा सरकार काली कमाई के मोह में अंधी होकर इस अंधाधुंध विनाश को अपनी हरी झंडी दे रही है और जनता की जान जोखिम में डाल रही है!”
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
