नागौर में आरओबी पर हुए हादसे पर बेनीवाल का बड़ा बयान, कहा- कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए किया ऐसा…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
नागौर में आरओबी पर हुए हादसे पर बेनीवाल का बड़ा बयान, कहा- कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए किया ऐसा...

जयपुर. नागौर शहर के मानासर रेलवे फाटक पर आरओबी पर हुए हादसे को लेकर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस पुल के निर्माण पर ही सवाल खड़े कर दिये हैं.

बेनीवाल ने कहा कि दिशा मुलाकात के दौरान दोनों मृतकों के दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने मुझसे मुलाकात की और अपना दुख व्यक्त किया। ये हादसा दिल दहला देने वाला है. बैठक में उपस्थित राज्य सरकार में सार्वजनिक निर्माण विभाग राज्य मंत्री मंजू बाघमार, डेगाना विधायक अजय सिंह किलक एवं मेड़ता की पूर्व विधायक इंदिरा देवी बावरी के साथ मैं एवं जिला कलेक्टर नागौर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की एवं मृतक के परिजनों को हरसंभव आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया.

इस आरओबी की कमियों को लेकर सवाल उठे

बेनीवाल ने कहा कि ये आरओबी हादसों का पुल बन गया, इस पर कई लोगों की मौत हुई, कई लोग घायल हुए. कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए डिजाइन में छेड़छाड़ कर पुल का गलत निर्माण कराया और उस स्वार्थ के कारण कई परिवार बर्बाद हो गये. यह घटना एक बार फिर इस पुल की निर्माण गुणवत्ता, डिजाइन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाती है. इस आरओबी की कमियों को लेकर स्थानीय नागरिकों द्वारा पहले भी सवाल उठाए गए थे। मैंने इसे केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तक पहुंचाया, इसकी जांच कराई और जांच में आरओबी के डिजाइन और निर्माण दोनों को गलत माना गया। इस आरओबी का पुनः निर्माण आवश्यक है, जिसके संबंध में मैंने बैठक में ही एनएच (पीडब्ल्यूडी) एवं एनएचएआई के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये.

पीसी:फेसबुक
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version