जयपुर. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे ने दुख जताया है.
सीएम भजन लाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में निधन की खबर बेहद दुखद और चौंकाने वाली है. एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेता और समर्पित लोक सेवक के रूप में उन्होंने अपना पूरा जीवन महाराष्ट्र के विकास और जन कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। उनका जाना महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त पवार परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
अजित पवार की जमीनी मुद्दों पर पकड़ थी:गहलोत
अशोक गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु की खबर बेहद दुखद और चौंकाने वाली है. वह काफी अनुभवी थे और राजनीति में काफी सक्रिय थे तथा जमीनी मुद्दों पर उनकी पकड़ थी। उनकी कमी न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि देश की राजनीति और सार्वजनिक जीवन में महसूस की जायेगी. शरद पवार साहब सहित उनके परिवार के सभी सदस्यों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। भगवान अजित पवार की आत्मा को शांति दे.
महाराष्ट्र ने एक समर्पित नेतृत्व खो दिया है: राजे
पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा कि विमान हादसे में महाराष्ट्र के मा. उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के असामयिक निधन से महाराष्ट्र ने एक समर्पित नेतृत्व खो दिया है। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और महाराष्ट्र की जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें सदैव याद रखती रहेगी। इस अत्यंत दुखद समय में, मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और शोक संतप्त परिवार और उनके समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
पीसी:राजस्थान.एनडीटीवी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

