AMN. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार अब इस दुनिया में नहीं रहे। आज सुबह करीब 9 बजे बारामती के पास एक विमान दुर्घटना में उनकी मौत हो गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक, लैंडिंग की कोशिश के दौरान पायलट ने विमान से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान हादसे में छह लोग सवार थे, जिनमें से पांच की मौत की खबर है।
आज हम आपको महाराष्ट्र की राजनीति के दिग्गज नेता अजित पवार की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अजित पवार अपने परिवार के लिए कुल 124 करोड़ 55 लाख 30 हजार 888 रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के बाद जारी रिपोर्ट में उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी. चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अजित पवार ने अपनी आय 2 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई थी.
एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत साल 1989 में की थी. साल 1991 में ही उन्हें पहली बार बारामती से लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका मिला. हालांकि, बाद में उन्होंने चाचा शरद पवार के लिए सीट छोड़ दी। अजित पवन बारामती विधानसभा सीट से 7 बार विधायक बन चुके हैं. विधायक के रूप में उन्हें पहली जीत 1991 में यहां हुए उपचुनाव में मिली।
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री बने
एनसीपी में आंतरिक कलह के बाद वह चाचा शरद पवार से अलग हो गए थे। इसके बाद एनसीपी दो गुटों में बंट गई. अजित पवार बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होकर छठी बार राज्य के उपमुख्यमंत्री बने।
PC:aajtak
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


