AMN. राजस्थान में जल्द ही पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों की घोषणा होने वाली है. इन चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक राज्य चुनाव आयोग मार्च में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है. आयोग की ओर से 25 फरवरी के बाद कभी भी पंचायती राज चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया जा सकता है. 25 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा. इसके बाद आयोग 28 फरवरी या मार्च के पहले सप्ताह में किसी भी वक्त चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही पूरे राज्य में आचार संहिता लग जायेगी. आपको बता दें कि राज्य में 1 लाख से ज्यादा वार्ड पंच और 14 हजार 635 सरपंच पदों पर चुनाव होंगे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान में 85 नई पंचायत समितियां और 8 नई जिला परिषदें बनाई गई हैं. ऐसे में अब 450 पंचायत समितियां और 41 जिला परिषदें हैं. सभी नवगठित पंचायत समितियों और जिला परिषदों में एक साथ चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है. वहीं, पंचायत समिति सदस्यों और मुखिया के करीब 400 पदों पर चुनाव होंगे.
पंच और सरपंच का चुनाव मतपत्र से होगा.
आपको बता दें कि राज्य में पंच और सरपंच के चुनाव ईवीएम की जगह मतपत्र से कराए जाएंगे. चुनाव आयोग द्वारा केवल जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव ही ईवीएम के जरिए कराए जाएंगे. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में कलेक्टरों को दिशा-निर्देश भेज दिये गये हैं।
PC:livehindustan
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


