जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज प्रातः भीलवाड़ा जिले की लाम्बा ग्राम पंचायत का दौरा किया। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी है. भजनलाल ने एक्स के माध्यम से बताया कि आज प्रातः भीलवाड़ा जिले की लाम्बा ग्राम पंचायत के भ्रमण के दौरान उन्हें ग्रामीण जीवन की सरलता, आत्मीयता एवं सुरम्यता का अनुभव हुआ।
गांवों की जीवंत संस्कृति, सामाजिक समरसता और परंपराओं से जुड़ाव राजस्थान की अनूठी पहचान को मजबूत करते हैं। इस दौरान उन्होंने माताओं, बहनों, युवाओं और बुजुर्गों से आत्मीय बातचीत की और उनके अनुभवों, सुझावों और अपेक्षाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्राम क्षेत्र में स्थित तालाब का भी निरीक्षण किया, ग्रामीणों के साथ योग एवं प्राणायाम कर स्वस्थ जीवन शैली का संदेश दिया तथा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना संकल्प दोहराया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी डबल इंजन सरकार विकसित राजस्थान के संकल्प को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है. इस मौके पर उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी मौजूद रहे.
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


