भाजपा सरकार का भर्ती कैलेंडर महज कागजी दिखावा: अशोक गहलोत

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
भाजपा सरकार का भर्ती कैलेंडर महज कागजी दिखावा: अशोक गहलोत

जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भर्ती कैलेंडर को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है. इस संबंध में गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा

एक तरफ सरकार बड़े-बड़े विज्ञापनों के जरिए समय पर भर्तियां करने का दावा करती है, वहीं दूसरी तरफ जमीनी हकीकत यह है कि कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) नहीं कराने से प्रदेश के 20 लाख से ज्यादा बेरोजगार युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है। पिछली पात्रता अवधि समाप्त हो गई है और नई परीक्षा का कोई संकेत नहीं है, जिसके कारण कांस्टेबल और ग्राम विकास अधिकारी जैसी 23 महत्वपूर्ण नई भर्तियाँ अब लगातार एक साल के लिए अटकी हुई हैं।

अशोक गहलोत ने कहा कि नियमों में बदलाव और मंथन के नाम पर राज्य सरकार की ढिलाई ने चयन बोर्ड को पंगु बना दिया है, जिससे युवाओं को ओवरएज होने की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है. हमारी सरकार ने हमेशा युवाओं को मजबूत करने का काम किया है, लेकिन वर्तमान सरकार की प्रशासनिक अक्षमता और दिशाहीनता ने राजस्थान के प्रतिभाशाली युवाओं को सड़कों पर भटकने के लिए मजबूर कर दिया है।

मुख्यमंत्री को विज्ञापन की दुनिया से बाहर आकर यह जवाब देना चाहिए

पूर्व सीएम गहलोत ने कहा कि मुख्यमंत्री को विज्ञापन की दुनिया से बाहर आकर जवाब देना चाहिए कि जब चयन बोर्ड के पास परीक्षा के लिए निर्देश ही नहीं हैं तो फिर यह खोखला कैलेंडर जारी करने का नाटक क्यों किया जा रहा है? युवाओं के धैर्य की और परीक्षा न लें, तुरंत अधिसूचना जारी करें और रुकी हुई भर्ती प्रक्रिया शुरू करें।

पीसी: जनसत्ता
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version