AMN. देश में एलपीजी की कथित कमी को लेकर आज लोकसभा में जोरदार हंगामा हुआ. इस कारण सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी. आज सदन में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया. इस पर राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मदन राठौड़ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने इस मामले में विपक्ष के आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया है. उन्होंने केंद्र सरकार का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि पीएम मोदी बिल्कुल सही कह रहे हैं. देश में कहीं भी गैस, पेट्रोल या डीजल की कोई कमी नहीं है. मदन राठौड़ ने इस संबंध में आगे कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वे सिर्फ देश में अराजकता और अव्यवस्था फैलाना चाहते हैं. आना
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की ओर से एलपीजी की कमी का मुद्दा उठाया गया. इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी भी की.
पीसी: दहॉक
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
