बंबई उच्च न्यायालय को मिली बम की धमकी झूठी निकली

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
बंबई उच्च न्यायालय को मिली बम की धमकी झूठी निकली

बंबई उच्च न्यायालय प्रशासन को शुक्रवार को बम की धमकी वाला एक ई-मेल मिला, लेकिन तलाशी अभियान में कुछ भी संदिग्ध न मिलने पर इसे अफवाह घोषित कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
इसके चलते अदालती कार्यवाही लगभग दो घंटे तक स्थगित रही।

ईमेल मिलने के बाद उच्च न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।
इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘बंबई उच्च न्यायालय के आधिकारिक ई-मेल पते पर दोपहर बाद धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें इमारत में बम विस्फोट की धमकी दी गई। गहन तलाशी ली गई, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। यह झूठी धमकी निकली।’’

उन्होंने बताया कि तलाशी के बाद लोगों को अंदर प्रवेश की अनुमति दे दी गई और अदालत में कामकाज सामान्य ढंग से शुरू हो गया।
वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा ईमेल बंबई उच्च न्यायालय के आधिकारिक ईमेल पते पर प्राप्त हुआ था, जिसमें इमारत में बम विस्फोट की धमकी दी गई थी।

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी उच्च न्यायालय पहुंचे और सभी न्यायाधीशों, वकीलों, कर्मचारियों तथा आगंतुकों से एहतियात के तौर पर परिसर खाली करने को कहा गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के अनुसार इमारत को खाली करा लिया गया और बम निरोधक दस्ते (बीडीडीएस) तथा श्वान दस्ते की मदद से तलाशी अभियान चलाया गया।’’

सूत्रों ने बताया कि कानूनी कार्य करीब दो घंटे तक स्थगित रहा और यह अपराह्न करीब तीन बजे फिर से शुरू हुआ।
इससे पहले आज दिल्ली उच्च न्यायालय को भी बम की धमकी वाला एक ई-मेल मिला और जांच के बाद यह धमकी भी झूठी निकली।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version