जयपुर. राजस्थान विधानसभा में उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा आज पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे विकसित राजस्थान @2047 के संकल्प को साकार करने वाला ऐतिहासिक बजट करार दिया है.
भजन लाल ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार स्पष्ट दृष्टिकोण के साथ हर हाथ को काम, हर खेत को पानी और हर घर में समृद्धि लाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी संकल्प को साकार करने के लिए आज राजस्थान विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दीया कुमारी द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रदेश की 8 करोड़ जनता की खुशहाली का ‘गारंटी कार्ड’ है।
यह बजट गरीबों, युवाओं, महिलाओं और किसानों के सशक्तिकरण का नया मार्ग प्रशस्त करेगा। बजट के प्रस्ताव विश्व स्तरीय सड़कों, मजबूत कनेक्टिविटी और हमारी गौरवशाली संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के साथ राज्य में पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह व्यापक बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास का आधार बनेगा। हम जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर समृद्ध और आत्मनिर्भर राजस्थान की नींव मजबूत कर रहे हैं।
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
