जयपुर. प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बार फिर आम लोगों से अपील की है. इस संबंध में आज उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि मेरे प्रिय प्रदेशवासियों, राजस्थान में नौतपा के कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है और भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे समय में मेरी आप सभी से अपील है कि सावधानी बरतें, खूब पानी और तरल पदार्थ पिएं और तेज धूप में बाहर निकलने से बचें।
बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का विशेष ख्याल रखें। आइए हम अपनी सेवा और संवेदनशीलता की संस्कृति का पालन करते हुए राहगीरों के लिए ठंडे पानी के फव्वारे उपलब्ध कराएं और अपनी छत या आंगन में बेजुबान जानवरों और पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था करें। इस गर्मी में आपकी जागरूकता ही आपकी सबसे बड़ी सुरक्षा है।
एक पोस्ट के जरिए सीएम भजनलाल ने कहा कि डबल इंजन सरकार जल संरक्षण, प्रभावी जल प्रबंधन और जल स्वावलंबन के संकल्प को निरंतर गति देकर राज्य को जल समृद्ध बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है. आइए, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026 से जुड़कर जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए राजस्थान को जल समृद्ध बनाने में सहभागी बनें।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
