CM Dhami: खटीमा की सड़कों पर आज जनसैलाब का अद्भुत नजारा देखने को मिला! रविवार, 04 अक्टूबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘उत्तराखंड आदि महोत्सव’ का भव्य आगाज किया। महोत्सव की शुरुआत के साथ ही एक शानदार रोड शो भी निकाला गया, जो खटीमा चौराहा से शुरू होकर मंडी समिति मैदान तक पहुँचा। इस दौरान उत्साह ऐसा था कि पूरा शहर उमड़ पड़ा और जगह-जगह फूल-मालाओं व पुष्पवर्षा के साथ सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री रिजिजू का जोरदार स्वागत किया गया।
Also read: Uttarakhand News: खटीमा बना जनजातीय विविधता का केंद्र, CM धामी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘उत्तराखंड आदि महोत्सव’ का किया शुभारंभ
बता दें कि खटीमा में आयोजित होने वाला यह ‘उत्तराखंड आदि महोत्सव’ 04 से 06 अक्टूबर तक चलेगा। यह आयोजन केवल एक मेला नहीं, बल्कि देश के 15 से अधिक राज्यों की जनजातीय संस्कृति का संगम है, जहाँ विभिन्न राज्यों के कलाकार, उत्पादक और कुशल कारीगर अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस महोत्सव ने देश के विविध कोनों की समृद्ध लोककला, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों को एक साझा मंच प्रदान किया है। जनजातीय समुदायों के कारीगरों द्वारा अपने हस्तनिर्मित और पारंपरिक उत्पादों की प्रदर्शनी से आम जनता को भारत की विविध जनजातीय परंपराओं और उनकी अनूठी कला को करीब से अनुभव करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
