जयपुर. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सीतापुरा स्थित मेट्रो डिपो स्थल पर भूमि पूजन कर जयपुर मेट्रो फेज-2 के कार्य का शुभारंभ किया। इस संबंध में सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि यह परियोजना जयपुर के लाखों नागरिकों के लिए तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का आधार बनकर राजधानी के विकास को नई गति प्रदान करेगी.
इसके साथ ही मानसरोवर से चौपड़ तक मेट्रो विस्तार का काम शुरू हो गया है. राजस्थान मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा केंद्र सरकार से मंजूरी मांगने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई को इस परियोजना की आधारशिला रखी थी. अब सीएम भजनलाल शर्मा ने भूमि पूजन के साथ निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की.
अब राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन मेट्रो फेज-2 के तहत मानसरोवर से टोंक रोड होते हुए सीतापुरा तक 41 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर विकसित करेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोजेक्ट में कुल 36 स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें 34 एलिवेटेड और 2 अंडरग्राउंड स्टेशन होंगे।
पीसी:एक्स
आज जयपुर मेट्रो फेज-2 के कार्य का शुभारंभ सीतापुरा स्थित मेट्रो डिपो स्थल पर भूमि पूजन कर किया गया।
यह परियोजना जयपुर के लाखों नागरिकों के लिए तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का आधार बनकर राजधानी के विकास को नई गति प्रदान करेगी। pic.twitter.com/bfgP081Gc7
– भजनलाल शर्मा (@भजनलालबीजेपी) 22 जुलाई, 2026
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
