जयपुर. विधानसभाओं की समिति व्यवस्था की समीक्षा के लिए आयोजित दूसरी बैठक के मौके पर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष जयपुर आए. इसकी जानकारी सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया के जरिए दी. उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि आज जयपुर के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में विधानमंडलों की समिति व्यवस्था की समीक्षा के लिए आयोजित दूसरी बैठक के अवसर पर उन्हें राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्षों का स्वागत करने का अवसर मिला.
यह राजस्थान के लिए अत्यंत गौरव की बात है कि इस महत्वपूर्ण एवं राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण बैठक की मेजबानी हमारा राज्य कर रहा है। विभिन्न राज्यों के अनुभवी जन प्रतिनिधियों के साथ यह संवाद न केवल विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक शक्तिशाली मंच प्रदान करता है, बल्कि संसदीय परंपराओं और प्रक्रियाओं को और समृद्ध करने का अवसर भी प्रदान करता है।
मुझे विश्वास है कि इस तरह की सार्थक चर्चाओं से राज्यों के बीच सहयोग और गहरा होगा और हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
