आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर सीएम भजनलाल ने दिया बड़ा बयान, कहा- देश आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है…

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर सीएम भजनलाल ने दिया बड़ा बयान, कहा- देश आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है...
आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर सीएम भजनलाल ने दिया बड़ा बयान, कहा- देश आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है...

जयपुर. केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार को संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बड़ी बात कही है. इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है. सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि संसद में प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 नए भारत की विकास यात्रा का सशक्त प्रमाण है, जो दर्शाता है कि 140 करोड़ भारतीयों के अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प से देश लगातार आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है.

इस संबंध में मुख्यमंत्री भजन लाल ने आगे कहा कि वैश्विक उथल-पुथल के समय में भी, हमारी नियंत्रित मुद्रास्फीति और मजबूत व्यापक आर्थिक बुनियादी सिद्धांत इस बात की पुष्टि करते हैं कि भारत का भविष्य सुरक्षित हाथों में है। स्वस्थ बैलेंस शीट और निजी निवेश में वृद्धि के साथ, भारत विनिर्माण और नवाचार में नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प अब साकार हो रहा है।

पीसी
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *