जयपुर. प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के छह साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए इस संबंध में काफी कुछ कहा है. प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।
सीएम भजनलाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के सफल 6 वर्ष देश के लाखों रेहड़ी-पटरी वालों और फुटपाथ विक्रेताओं के संघर्ष, सम्मान और आत्मनिर्भरता की प्रेरक यात्रा के 6 स्वर्णिम वर्ष हैं, जिन्होंने उनके जीवन में नए अवसरों, आत्मविश्वास और आर्थिक सशक्तिकरण का संचार किया है।
यह योजना मेहनतकश लोगों के सपनों को सहारा देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत कर रही है।
भजनलाल ने कहा कि अस्तित्व से आत्मनिर्भरता तक की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और गरीबों के कल्याण के प्रति उनके अटूट संकल्प का एक मजबूत उदाहरण है। असुरक्षित ऋण, वित्तीय समावेशन और डिजिटल सशक्तिकरण के माध्यम से इस योजना ने छोटे व्यापारियों को वित्तीय सहायता प्रदान की है और उन्हें आत्मविश्वास और सम्मान के साथ आगे बढ़ने की नई ताकत भी दी है। अब तक 75 लाख से अधिक परिवारों को लाभान्वित कर चुकी यह योजना लाखों मेहनतकश लोगों के सपनों को सहारा देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत कर रही है।
इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार
सीएम भजनलाल ने इस संबंध में आगे कहा कि योजना की अभूतपूर्व सफलता को देखते हुए इसे मार्च 2030 तक बढ़ाया जाना केंद्र सरकार की गरीब, वंचित और मजदूर वर्ग के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है. इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री जी का हृदय से आभार।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
