जयपुर. राजस्थान में बेमौसम बारिश ने किसानों को बड़ा झटका दिया है. बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है. प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को हुए नुकसान का सीएम भजनलाल ने संज्ञान लिया है.
उन्होंने सभी जिला कलक्टरों को सर्वे कराकर शीघ्र रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिये हैं। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार हर परिस्थिति में किसानों की मदद के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ तैयार है. किसानों का दर्द हमारा दर्द है. राजस्थान की समृद्धि का आधार हमारे अन्नदाता भाई-बहन हैं। संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ किसान भाइयों के साथ मजबूती से खड़ी है।
प्रत्येक प्रभावित किसान को त्वरित एवं उचित सहायता प्रदान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, सरकार इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आपको बता दें कि मौसम में अचानक आए बदलाव के कारण किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान हुआ है. इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है.
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
