सीएम भजनलाल ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ किया

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
सीएम भजनलाल ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ किया

जयपुर. आज गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने बीसलपुर बांध स्थित श्री महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ किया और प्रदेश में जल समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने जल संरक्षण एवं जल प्रबंधन से संबंधित कार्यों की प्रगति देखी तथा संबंधित अधिकारियों को जल संरक्षण कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि राज्य सरकार जल संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन और प्रभावी प्रबंधन के लिए लगातार काम कर रही है. वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं जनभागीदारी को समर्पित एक महत्वपूर्ण जन आंदोलन है।

जल है तो कल है। आइए हम सब पानी की एक-एक बूंद के महत्व को समझें और जल संरक्षण को हर व्यक्ति का संकल्प बनाएं। प्रकृति संरक्षण और जल बचाने के इस अभियान से जुड़कर आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, समृद्ध और हरित भविष्य के निर्माण में भागीदार बनें।

पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version