जयपुर. राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और युवाओं की कल्पना को नई उड़ान देने के लिए भजनलाल सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। भजनलाल ने आज ये संदेश सोशल मीडिया के जरिए दिया है.
इस संबंध में सीएम भजनलाल ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान सरकार ने राजस्थान की समृद्ध कला, संस्कृति और युवाओं की कल्पना को नई उड़ान देने के लिए ‘ड्रीम’ पहल शुरू की है.
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि रचनात्मकता और नवाचार की शक्ति, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ऑरेंज इकोनॉमी’ के दृष्टिकोण को समझते हुए, हमारी सरकार राज्य के कौशल, हस्तशिल्प, सिनेमा, संगीत और डिजिटल कृतियों को आर्थिक प्रगति का मुख्य आधार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
आपको बता दें कि राज्य की भजनलाल सरकार ने अपने अब तक के कार्यकाल में राज्य की जनता के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं. सरकार की ओर से लोगों को कई सौगातें मिली हैं.
पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
