जयपुर. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में सीनियर-बी हैंड बैलेंस (व्यक्तिगत) वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर वैश्विक मंच पर तिरंगा फहराने वाली राजस्थान की बेटी एवं राजस्थान पुलिस की कांस्टेबल देवांशी शर्मा को हार्दिक बधाई दी है।
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि देवांशी की यह उपलब्धि दृढ़ संकल्प, समर्पण और आत्मविश्वास का एक प्रेरक उदाहरण है. एक पहलवान से योगाभ्यासी और एक मां से विश्व विजेता तक का उनका सफर यह साबित करता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और अथक परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। योग को वैश्विक पहचान दिलाने और इसे जन-जन से जोड़ने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प ने लाखों लोगों के जीवन को एक नई दिशा दी है।
देवांशी की उपलब्धि उसी परिवर्तनकारी सोच का जीवंत उदाहरण है। आपकी ऐतिहासिक सफलता पर पूरे प्रदेश को गर्व है। उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ। उन्होंने कहा कि विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा 102 स्वर्ण, 9 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 114 पदक जीतना हर भारतीय के लिए गौरव और गर्व की बात है।
पीसी:डीआईपीआर.राजस्थान
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
