जयपुर. जयपुर के महिला अस्पताल (सांगानेरी गेट) में बन रहे आईपीडी टावर को लेकर अब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है. गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए ‘इंतजारशास्त्र- अध्याय 3’ के तहत बड़ी बात कही है.
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि जयपुर के महिला अस्पताल (सांगानेरी गेट) में बन रहा आईपीडी टावर भी भाजपा सरकार की लापरवाही और असंवेदनशीलता का शिकार है. हमारी कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ लगभग ₹117 करोड़ की लागत से इस परियोजना का काम फरवरी 2023 में शुरू किया था। इस परियोजना की विशेषताएं: 500 बिस्तरों की क्षमता, 50 बिस्तरों का आधुनिक आईसीयू और 6 अत्याधुनिक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर।
इस संबंध में गहलोत ने आगे कहा कि यह बड़े दुख की बात है कि जो परियोजना अगस्त 2025 तक पूरी हो जानी चाहिए थी और जनता को समर्पित हो जानी चाहिए थी, वह आज वर्तमान सरकार की ढिलाई के कारण अधर में लटकी हुई है. क्या प्रदेश की महिलाओं का स्वास्थ्य भाजपा सरकार की प्राथमिकता नहीं है? हमारी माताएं-बहनें इस आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कब तक इंतजार करेंगी?
PC:hindi.oneindia
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें
(टैग्सटूट्रांसलेट)आईपीडी टॉवर(टी)सांगानेरी गेट महिला
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
