मोतिहारी: बैंक के सामने से बाइक चोरी, सीसीटीवी में संदिग्ध कैद

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
2 Min Read
Motihari: बैंक के बाहर से बाइक चोरी, सीसीटीवी में आरोपी कैद

मोतिहारी: बैंक परिसर में चोरों का धावा, सीसीटीवी में कैद हुआ घटना का पूरा सच!

कोटवा, मोतिहारी: जिले के कोटवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बार फिर वाहन चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस बार चोरों ने कोटवा बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर को निशाना बनाया, जहाँ से एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल दिनदहाड़े चोरी हो गई।

पीड़ित गगन देव सहनी, जो वार्ड संख्या-10, ग्राम कोटवा के निवासी हैं, ने बताया कि वे बैंक में पैसे निकालने आए थे। तभी मौका देखकर अज्ञात चोर उनकी बाइक लेकर चंपत हो गए। गगन देव सहनी के अनुसार, बैंक के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जिसने इस चोरी की घटना को अंजाम दिया।

इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों ने बैंक और अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को और भी सख्त करने की मांग की है।

पीड़ित ने कोटवा थाना में इस संबंध में आवेदन देकर त्वरित कार्रवाई की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष प्रत्यूष कुमार विक्की ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान करने और उसे पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।



Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version