SSC CGL परीक्षा का मास्टरमाइंड मृत्युंजय कुमार सलाखों के पीछे!

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
5 Min Read
पुलिस की गिरफ्त में एसएससी सीजीएल परीक्षा में कदाचार कराने वाला मास्टरमाइंड. फोटो : प्रभात खबर

एसएससी सीजीएल परीक्षा में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, मास्टरमाइंड गिरफ्तार!

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की प्रतिष्ठित संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल)-2025 में एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के इनफिनिटी डिजिटल जोन में परीक्षा के दौरान कदाचार करते पकड़े गए छात्र आइके गुजराल के मामले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। सेंटर के संचालक, सरायढेला कोला कुसमा निवासी मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड मृत्युंजय कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह इस मामले में तीसरी गिरफ्तारी है।

डीएसपी मुख्यालय (दो) शंकर कामती ने गुरुवार को इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि सेंटर मालिक मृत्युंजय कुमार सीधे तौर पर इस कदाचार में शामिल था।

एसएससी सीजीएल परीक्षा गड़बड़ी मामले में तीसरी गिरफ्तारी

  • धनबाद के एक रेस्टोरेंट से बुधवार की रात पुलिस ने मुख्य आरोपी को दबोचा।
  • पटना के फुलवारशरीफ निवासी मृत्युंजय ने कबूल किया: उसी ने रची थी फर्जीवाड़े की पूरी योजना।
  • बिना माउस ऑपरेट किये, अभ्यर्थी आइके गुजराल के सिस्टम पर प्रश्न हल किए गए थे।

मास्टरमाइंड ने स्वीकार किया अपना गुनाह

डीएसपी मुख्यालय के अनुसार, मृत्युंजय कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर कंप्यूटर से छेड़छाड़ कर परीक्षा के बाहर से ही प्रश्नों के उत्तर तैयार कर लिए थे। उसने पुलिस के समक्ष अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पूछताछ में कुछ और लोगों के इस गिरोह में शामिल होने की बात भी सामने आई है। मामले की जांच अभी जारी है।

गुजराल को दी थी परीक्षा में धांधली करने की ट्रेनिंग

जांच में यह भी सामने आया है कि परीक्षा में कदाचार कैसे करना है, इसकी ट्रेनिंग अभ्यर्थी आइके गुजराल और अन्य छात्रों को पहले ही दी जा चुकी थी। उन्हें निर्देश दिया गया था कि परीक्षा कक्ष में बैठे हुए कंप्यूटर का माउस चलाते रहना है, ताकि उन पर शक न हो। हैरानी की बात यह है कि आइके गुजराल को कंप्यूटर चलाना भी ठीक से नहीं आता था और वह माउस पकड़े हुए भी नहीं था। इसके बावजूद, परीक्षा के दौरान यह देखा गया कि बिना माउस पकड़े ही प्रश्नों के उत्तर टिक हो रहे थे। इसी संदेहास्पद गतिविधि के बाद उसे पकड़ा गया।

अवेयर मीडिया नेटवर्क

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

SSC CGL Exam Scam: 3 फरार आरोपियों की तलाश जारी

इस मामले में फिलहाल तीन आरोपी, अभिषेक कुमार, रोशन कुमार व सचिन कुमार, फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस पूरे मामले में बरवाअड्डा थाना में एडुक्विटी केरियर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, सेंटर संचालक समेत छह लोगों के खिलाफ कांड संख्या 230/2025 दर्ज किया गया था।

मृत्युंजय को कंप्यूटर की समझ नहीं, रॉबसन से मिलकर रची साजिश

एसएससी सीजीएल में कदाचार के इस पूरे मामले की साजिश इनफिनिटी डिजिटल जोन के संचालक मृत्युंजय कुमार और रॉब्सन रहमान ने मिलकर रची थी। इस सुनियोजित साजिश के तहत, अभ्यर्थियों से मोटी रकम लेकर उन्हें परीक्षा में पास कराने की गारंटी दी जाती थी। मृत्युंजय कुमार, जिसने इतिहास विषय से ऑनर्स किया है, को कंप्यूटर की बहुत कम जानकारी थी। इसी वजह से उसने कंप्यूटर के जानकारों अपने दोस्त अभिषेक, रोशन, सचिन और रॉब्सन रहमान की मदद ली। ये चारों कंप्यूटर चलाने में माहिर थे। इन लोगों ने मिलकर कंप्यूटर में गड़बड़ी की और स्कालर्स की मदद से अभ्यर्थियों के प्रश्नों के उत्तर हल करवाए, जिसके एवज में उनसे भारी रकम वसूली गई।

पटना में बनायी टीम

सेंटर का संचालक मृत्युंजय कुमार मूल रूप से पटना के फुलवारीशरीफ का निवासी है। पटना आने-जाने के दौरान उसकी दोस्ती अभिषेक कुमार, सचिन कुमार व रोशन कुमार (सभी पटना निवासी) से हुई। इसके बाद, उन्होंने कंप्यूटर एक्सपर्ट रॉबसन रहमान (कोलकाता) से संपर्क किया। सभी ने मिलकर एसएससी सीजीएल परीक्षा में कदाचार कर अभ्यर्थियों को पास कराने के लिए एक टीम बनाई और इस घटना को अंजाम दिया।


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है। Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Exit mobile version