दांडी मार्च अन्याय और दमनकारी नीतियों के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा अहिंसक प्रतिरोध था: गहलोत

By
Aware Media Network
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी...
- News Desk
1 Min Read
दांडी मार्च अन्याय और दमनकारी नीतियों के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा अहिंसक प्रतिरोध था: गहलोत
दांडी मार्च अन्याय और दमनकारी नीतियों के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा अहिंसक प्रतिरोध था: गहलोत

जयपुर. भारत सेवा संस्थान द्वारा आज जयपुर में शहीद स्मारक से गांधी वाटिका तक दांडी मार्च स्मृति पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक रफीक खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं.

दांडी मार्च को लेकर पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि दांडी मार्च सिर्फ नमक कानून के खिलाफ आंदोलन नहीं था, बल्कि अन्याय और दमनकारी नीतियों के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा अहिंसक प्रतिरोध था।

आज जयपुर में भारत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित दांडी मार्च स्मृति पदयात्रा (शहीद स्मारक से गांधी वाटिका तक) में भाग लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। ऐसे समय में जब लोकतंत्र के सामने नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं, बापू के गांधीवादी सत्य, अहिंसा और जनशक्ति के मूल्यों को फिर से आत्मसात करना लोकतांत्रिक आदर्शों को मजबूत करने का सबसे प्रभावी तरीका है।

पीसी:एक्स
अपडेटेड खबरों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें


Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Share This Article
Follow:
Aware Media Network एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरें, विश्लेषण और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी संपादकीय टीम विश्वसनीय स्रोतों, आधिकारिक आंकड़ों और पत्रकारिता के नैतिक सिद्धांतों के आधार पर समाचार तैयार करती है।Aware Media Network का उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और समय पर जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक निर्णय ले सकें और समसामयिक घटनाओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।
कोई टिप्पणी नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *