ठंड का कड़ाके की मार: झारखंड और बिहार शीतलहर की चपेट में, येलो अलर्ट जारी
झारखंड: प्रदेश के गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और सिमडेगा जैसे जिलों में कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट घोषित किया है। कई इलाकों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया है, जिसने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
बिहार: मौसम विभाग (आईएमडी) की मानें तो बिहार में 18 नवंबर को तापमान में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। कई शहरों में सुबह के समय लोगों को शीतलहर का प्रकोप झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों तक ठंड का यह दौर जारी रहेगा।
Discover more from Aware Media News - Hindi News, Breaking News & Latest Updates
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
